हमसे जुड़े

Follow us

18.8 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ डेरा अनुयायी ...

    डेरा अनुयायी ने रास्ते में मिला मंगलसूत्र महिला को लौटाया

    Dera follower returned Mangalasutra woman found on the way
    • 15000 हजार रुपये थी कीमत

    नारायणगढ़ (सुरजीत कुराली/ सच कहूँ)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी ईमानदारी की नित नई मिसाल कायम कर रहे हैं। इसी क्रम में ब्लॉक नारायणगढ़ के प्रेमी हुसन इन्सां टोका ने एक महिला का गुम हुआ सोने का मंगल सूत्र वापिस लौटा कर ईमारदारी की परिचय दिया। ब्लॉक के प्रेमी नैब सिंह इन्सां ने बताया कि कालाअम्ब की एक कंपनी में काम करने वाली हिमाचल निवासी महिला कमला देवी का सोने का मंगल सूत्र गुम हो गया था।

    • टोका निवासी डेरा अनुयायी हुसन इन्सां को यह मंगल सूत्र रास्ते में गिरा हुआ मिला

    महिला को जब पता चला कि उसका मंगल सूत्र गिर गया तो उसने कंपनी और कई स्थानों पर पता किया, लेकिन हर ओर से उसे निराशा हाथ लगी। इसके पश्चात जब हुसन इन्सां को मंगलसूत्र की तलाश कर रही महिला के बारे में पता चला, तो वे तुरंत उसके पास पहुंचे और उसकी अमानत उसे लौटा दी। महिला ने बताया कि इसकी कीमत 15000 रुपये से ज्यादा है। इस ईमानदारी के लिए महिला ने डेरा अनुयायी हुसन इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया।