हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ डेरा प्रबंधक ...

    डेरा प्रबंधक रंजीत हत्या मामले में हुई सुनवाई, 16 नवम्बर को होगी अगली सुनवाई

    Ranjit Singh Murder Case

    पंचकूला (Charn Singh / Sach Kahoon News):

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सा़ं पर डेरा प्रबंधक रंजीत हत्या मामले में आज की सुनवाई हुई। मामले में आज पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां और कृष्ण लाल वीडियो कांफ्रेंस के ज़रिए पेश हुये आैर सबदिल, अवतार व जसबीर प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए। जबकि आरोपित इंद्र उम्रदराज होने के चलते हाजरी माफी पर है।

    आज इस मामले में खट्टा सिंह के वकील स्व टेकचंद के सहायक वकील जतिन्द्र की गवाही होनी थी। खट्टा सिंह ने गवाही देने के लिए जो याचिका लगाई थी वह स्व टेकचंद के माध्यम से लगाई थी। उस याचिका पर किए गए हस्ताक्षर की जांच के लिए इस गवाही में जतिन्द्र को बुलाया गया था। सीबीआइ कोर्ट में गवाही के लिए गवाह जतिन्द्र सिंह नहीं पहुंचे। अब अगली सुनवाई तक सीबीआइ कोर्ट ने गवाही का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 नवम्बर को हो होगी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।