हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश तालाब में गिर...

    तालाब में गिरी अनियंत्रित कार, डूबने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

    Road Accident

    मरने वालों में चार महिलाओं के अलावा 6 माह की बच्ची भी शामिल | Road Accident

    बेमेतरा। यहां गुरुवार देर रात एक कार के तालाब में गिरने से 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। (Road Accident) मृतकों में चार महिलाओं के अलावा एक 6 महीने की बच्ची भी शामिल है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार बाबा मोहतरा क्षेत्र से बेमेतरा की तरफ आ रही थी। ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से कार अनियंत्रित होकर तालाब में चली गई। गहराई अधिक होने के कारण सभी लोग डूब गए।

    लोगों ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाली कार

    स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए कार को रस्सी से बांधकर निकालने का प्रयास किया। टीआई राजेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया। आठों लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी प्रशांत ठाकुर, कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कलेक्टर ने मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।