हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश मकान की छत गि...

    मकान की छत गिरने से परिवार के चार सदस्यों की मौत

    Four members died falling home

    (Four members died)

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। अमृतसर में गुरुवार देर रात बारिश के बीच मकान की छत गिरने से एक परिवार मलबे में दब गया। इस हादसे में पति-पत्नी और 6 महीने के दो जुड़वां बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद यहां आसपास के लोगों ने जुटकर राहत कार्य शुरू किया, वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटना जिले के गांव मूले चक्क में गुरुवार रात करीब ढाई बजे उस वक्त घटी, जब यहां अजय कुमार का परिवार सोया हुआ था।

    • अचानक जोरदार आवाज के घर की छत गिर गई।
    • इस घटना में परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए।
    • पता चलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
    • हादसे में अजय कुमार, पत्नी मर्मी और 6 महीने के दो जुड़वां बच्चों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी,
    • जबकि एक बच्ची को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
    • उसे उपचार के बाद छुट्टी करवा दी गई है।
    • उधर शुक्रवार को पुलिस मामले के संबंध में जरूरी कार्रवाई में जुटी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।