हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Body Donation: संगरूर के 12वें शरीरदानी बने चुन्नी लाल इन्सां

    body-donation

    मृतक देह को फूलों से सजी गॉड़ी में मेडिकल कालेज के लिए रवाना किया

    (Body Donation)

    संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। संगरूर शहर में शुक्रवार को एक डेरा श्रद्धालु के देहांत उपरांत उनका मृतक शरीर मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान किया गया। जानकारी के अनुसार गत दिवस डेरा श्रद्धालु चुन्नी लाल इन्सां की लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। वे 62 वर्षों के थे। चुन्नी लाल के पुत्र पंकज ग्रोवर, बेटी रेनूं इन्सां व जमाई राज कुमार ने बताया कि उनके पिता 28 वर्षों से डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़े हुए थे। (Body Donation) उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के भलाई कार्यों पर चलते हुए मृतक शरीर को जलाने की बजाए मेडिकल शोध के लिए दान करने का डेरा सच्चा सौदा में फार्म भरा हुआ था। इसी कड़ी के तहत उनके परिवार ने अपनी पिता की अंतिम इच्छा अनुसार उनकी मृतक देह आल इंडिया मेडिकल साइंस गोरखपुर (यूपी) को दान किया।

    डेरा श्रद्धालु चुन्नी लाल इन्सां डेरा सच्चा सौदा की पानी समिति में सेवा करते थे

    मृतक देह वाली गाड़ी को फूलों से सजाया हुआ था और बारिश में पूरे शहर में गाड़ी का चक्कर लगवाया गया। अंत में अस्पताल को रवाना करने से पूर्व गाड़ी को झंडी देने की रस्म डॉ. मक्खण सिंह रिटायर्ड डिप्टी डायरैटर हैल्थ विभाग, समाज सेवीं डा: सुखविन्दर बबला ने दी। इस मौके शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार ब्लॉक संगरूर बड़ी संख्या में मौजूद थे। अभी कुछ दिन पूर्व ही संगरूर शहर में एक डेरा श्रद्धालु के परिवार ने अपने परिजन का मरणोपरांत शरीरदान किया था

    • इस मौके अपने संबोधन में डा: मक्खण सिंह ने कहा है।
    • डेरा सच्चा सौदा सरसा द्वारा शुरू की यह मुहिम नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
    • आज फिर एक अन्य डेरा श्रद्धालु ने यह कार्य किया है, ऐसी भावना बे-मिसाल है।
    • डेरा श्रद्धालु चुन्नी लाल इन्सां डेरा सच्चा सौदा की पानी समिति में सेवा करते थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।