हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2524 हुई

    Corona

    जयपुर। राजस्थान में 86 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद यह संख्या बढकर गुरूवार को 2524 हो गयी।
    चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य की राजधानी जयपुर में 14, जोधपुर में 59 अजमेर में चार, चित्तौडगढ तीन, तथा कोटा, बांरा, धौलपुर तथा अलवार में एक-एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार इस जानलेवा विषाणु से राज्य में अब तक 55 लोगों की जान जा चुकी है।

    विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 150, अलवर में आठ, बांसवाडा में 64, बांरा एक, बाडमेंर में दो, भरतपुर में 111, भीलवाडा में 37, बीकानेर में 37, चित्तौडगढ में 19, चुरू में 14, दौसा 21, धौलपुर मे 12, डूंगरपुर में छह हनुमानगढ में 11, जयपुर में 892, जैसलमेर में 35, झालावाड 40, झुंझुनू में 42, जोधपुर में 472, करौली में तीन, कोटा में 193, नागौर में 118,, पाली मे 12, प्रतापगढ में दो, राजसमंद एक, सवाई माधोपुर में आठ, सीकर मे छह, टोंक में 134, उदयपुर में आठ पाॅजिटिव मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार अब तक 98 हजार 231 सैंपल लिए जिसमें से 2524 पाॅजिटिव 90 हजार 549 नेगेटिव तथा पांच हजार 158 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।