हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लॉकडाउन के ती...

    लॉकडाउन के तीसरे चरण में दिल्ली को कोई राहत नहीं

    Lockdown delhi

    सभी जिले ‘रेड जोन’ में (Lockdown 3)

    नई दिल्ली (एजेंसी)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से लॉकडाउन के चार मई से शुरू होने वाले तीसरे चरण में दिल्ली में वायरस के लगातार बढ रहे मामलों को देखते हुए कोई राहत नहीं मिलने वाली है और राजधानी के सभी जिले ‘रेड जोन’ में रखे गए हैं। सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होगा जो 17 अप्रैल तक चलेगा। तीसरे चरण में देश को तीन जोन में बांटा गया है। जोन के हिसाब से लॉकडाउन में कुछ राहतें भी दी गई है, किंतु दिल्ली रेड जोन में है इसलिए यहां कोई ढील नहीं मिलने वाली है बल्कि और कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्एंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि अगले दो सप्ताह तक राजधानी के सभी 11 जिलों में लॉकडाउन में किसी प्रकार की ढील नहीं देने का फैसला किया गया है।

    जैन ने रेड जोन को परिभाषित करते हुए कहा कि ऐसा जिला जहां कोरोना के दस से अधिक मामले होते हैं, उसे इस श्रेणी में रखा जाता है और इनमें केंद्र सरकार से मिले राहत उपायोंं को अमल में लाया जाता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।