हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश कस्सी से काटक...

    कस्सी से काटकर युवक की हत्या

    Murder

    गांव भैणी भैरो में हुई वारदात

    रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। महम थाना के अंतर्गत गांव भैणी भैरों में देर रात गांव के ही दो युवकों ने अपने पड़ोसी की कस्सी से काटकर बेहरमी से हत्या कर दी। हमलावर शव को पंचायती जमीन के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना का पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और इस बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की।

    पुलिस के अनुसार देर रात गांव भैणी भैरो निवासी सोमबीर को उसका पड़ोसी अमित उर्फ नीतू उसे स्कूटी पर बैठाकर ले गया। इस दौरान सोमबीर के पिता को फोन पर सूचना मिली कि गांव के बाहर पंचायती जमीन के पास सोमबीर का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ है। सोमबीर के पिता राजेन्द्र अपने पड़ोसी करतार व कृष्ण के साथ मौके पर पहुंचे तो उसने देखा कि सोमबीर का शव कुछ दूरी पर पड़ा है। मौके पर मौजूद संदीप व रवि ने इस बारे में सोमबीर के पिता को बताया। इसी दौरान सूचना मिलने पर महम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

    मृतक के पिता राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की हत्या अमित व विष्णु ने की है और दोनों सोमबीर से रंजिश बनाए हुए थे। पुलिस ने राजेन्द्र के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।