हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में कोर...

    पंजाब में कोरोना से दो और मरीजों की मौत

    Coronavirus

    Covid-19 : 188 नए संक्रमितों के मामले आए सामने

    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। पंजाब में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से दो और मौत होने से अब तक राज्य में कुल 122 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार बठिंडा तथा फतेहगढ़ साहिब में कोरोना संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत हुई है तथा छह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में 188 नये पाजिटिव मामले आने के साथ कोराना का विस्फोट हुआ। इसी के साथ पाजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 4957 हो गई तथा सक्रिय मरीजों की संख्या 1634 हो गई है। राज्य में कुल 276919 संदिग्धों के सेंपल लिये जा चुके हैं तथा अब तक 3201 लोग स्वस्थ होकर जा चुके हैं। लेकिन दिनोंदिन बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या चिंता का सबब बनी हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।