हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home फीचर्स साहित्य गजल : कोई आँस...

    गजल : कोई आँसू बहाता है…

    Ghazal
    Ghazal: कोई आँसू बहाता है...
    Ghazal: कोई आँसू बहाता है, कोई खुशियाँ मनाता है, ये सारा खेल उसका है, वही सब को नचाता है।
    बहुत से जवाब लेकर गांव से वो शहर आया था, मगर दो जून की रोटी, बमुश्किल ही जुटाता है।
    मेरी दुनिया में है कुछ इस तरह से उसका आना भी, घटा सावन की या खुशबू का झोंका जैसे आता है।
    बहे कोई हवा पर उसने जो सीखा बुजुर्गों से, उन्हीं रस्मों-रिवाजों, को अभी तक वो निभाता है।
    किसी को ताज मिलता है, किसी को मौत मिलती है, हमें अब प्यार में देखें मुकद्दर क्या दिलाता है।
                                                                                                              -ममता किरण