हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रेम संबंधों...

    प्रेम संबंधों में महिला व युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, घटना के बाद दोनों परिवारों में मचा हड़कंप

    Firozabad
    Firozabad

    फिरोजाबाद । थाना क्षेत्र शिकोहाबाद के गांव नगला ऊमर में प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। गांव नगला ऊमर निवासी रोहित उर्फ बंटू शर्मा (27 साल ) के घर के सामने महिला विनेश यादव (33 साल ) रहती थी। उसके दो बच्चे ज्योति एवं अर्पित हैं। विवाहिता का पति बड़ौदा गुजरात में काम करता है। महिला और युवक में दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से युवक और महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

    दोनों ने अलग अलग स्थान पर विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। कुछ समय बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। एक साथ हुई दो लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया। दोनों के परिवार में चीख-पुकार मच गई। प्रेमी युगल की मौत की जानकारी पाकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए। सूचना पर सीओ प्रवीन कुमार तिवारी, थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा मय फोर्स के पहुंच गए । पुलिस ने मृतकों के परिजनों से बातचीत कर घटना के साक्ष्य एकत्रित किए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। एसपी देहात त्रिगुण बिनेश ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध थे। किसी कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।