हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हांसी के पास ...

    हांसी के पास दो बेटियों सहित ट्रेन की चपेट में आई महिला

    Hansi News
    Hansi News: हांसी के पास दो बेटियों सहित ट्रेन की चपेट में आई महिला

    मां-बेटी की मौत; तीन वर्षीय बच्ची गंभीर, हिसार रेफर

    हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी के नजदीक रेलवे लाइन पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में महिला और उसकी दो बेटियां ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में मां और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हिसार के नागरिक अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार रामायण और मय्यड़ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के पास किसी राहगीर ने महिला और दो बच्चियों को बेसुध अवस्था में पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। Hansi News

    जांच में सामने आया कि महिला उर्मिला (35 वर्ष) और उसकी 10 वर्षीय बेटी निकिता की मौत हो चुकी थी, जबकि 4 वर्षीय बेटी प्रीती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने घायल बच्ची को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मूल रूप से गंगन खेड़ी गांव की रहने वाली थी, जबकि उसकी शादी भगाना गांव में हुई थी। पति नरेंद्र खेती बाड़ी का काम करता है। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रेलवे जांच अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

    बेटा ना होने से थी परेशान | Hansi News

    गांव के सरपंच मोनू ने बताया कि परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन उर्मिला चार बेटियां होने और बेटा न होने को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहती थी। शुक्रवार को वह अपनी मां की आंखों के इलाज के बाद हाल-चाल जानने के लिए निकली थी। इसके बाद यह दर्दनाक घटना घट गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और लोग स्तब्ध हैं।

    यह भी पढ़ें:– Rohtak Crime News: मामूली कहासुनी को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद, तेजधार हथियार से युवक की हत्या