हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Sirsa Crime: ...

    Sirsa Crime: चौपटा के इस गांव में युवक की पीट-पीट कर की हत्या, जानिये वजह

    Sirsa Crime
    Sirsa Crime: चौपटा के इस गांव में युवक की पीट-पीट कर की हत्या, जानिये वजह

    Sirsa Crime: चौपटा (भगत सिंह)। चौपटा थाना क्षेत्र के गांव रूपावास में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक युवक के पिता की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में गांव रूपावास निवासी रामेश्वर ने बताया कि उसके बेटे सांवरा राम को गांव में ही रहने वाले रोहताश और उसके रिश्तेदारों तुलसी, निखिल, मुकेश, जगदीश, सेठी, बाला और राजू के रस्सियों से बांधकर बुरी तरह से पीटा। इस वारदात के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सांवरा राम को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सांवरा राम और उसका चचेरा भाई ईश्वर गांव से दो युवतियों को लेकर भाग गए थे। इसके बाद बीती 25 अप्रैल को गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया, तो उन दोनों के परिवार गांव छोड़कर अपनी रिश्तेदारी में रहने के लिए चले गए। बाद में सांवरा के साथ गई युवती घर लौट आई। इसके बाद 30 मई (शुक्रवार) को सांवरा भी अपनी भाभी ममता और पिता रामेश्वर के साथ गांव वापस आ गया। मगर, सांवरा के चचेरे भाई ईश्वर गांव की युवती के साथ ही लिव इन में रह रहा है और वह गांव में नहीं लौटा। सांवरा व उसके चचेरे भाई के संग भागी युवती का घर आमने सामने है। इसी रंजिश में 30 मई की रात को जब सांवरा अकेला जा रहा था तो उस युवती के परिजनों ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों से पिटाई की।

    इस मामले में नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को गांव रूपवास में एक युवक को पीटने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया। कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। अब शव का सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी धरपकड़ के लिए टीमें में गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।