हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश Aadhaar Updat...

    Aadhaar Updation Camp: 20 दिवसीय आधार कार्ड अपडेशन शिविर में करा सकेंगे आधार अपडेट

    Aadhaar Updation Camp: जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेल कर्मचारियों, सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए एक विशेष आधार सेवा केंद्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 09 अप्रैल 2026 से लेकर 28 अप्रैल 2026 तक, प्रत्येक कार्य दिवस में (शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। Aadhaar Card News

    श्रीमती पूजा मित्तल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नें बताया की इस आधार शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आधार कार्ड से संबंधित सभी प्रकार के अपडेशन सेवाएं प्रदान करना है। आधार कार्ड में नाम,पता,जन्मतिथि,मोबाइल नंबर आदि जैसे विवरणों का सुधार या अपडेट करवाने के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में भाग लेने के लिए कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा। जिन कर्मचारियों के आधार कार्ड में कोई बदलाव या अपडेट की आवश्यकता हो,वे इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

    रेल कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम

    मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जयपुर द्वारा यह पहल रेल कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है,जिससे उन्हें अपनी आधार जानकारी सही और अद्यतित रखने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही,यह प्रक्रिया उन्हें सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने में मददगार साबित होगी,क्योंकि आधार कार्ड वर्तमान में विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।

    इसमें कर्मचारियों और उनके परिवारों को आधार से संबंधित सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कर्मचारियों से निवेदन है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने आधार कार्ड की जानकारी को अद्यतन कराएं। रेल प्रशासन ने इस शिविर की सफलता के लिए सभी कर्मचारियों से सहयोग की अपील की है और आशा व्यक्त की है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। Aadhaar Card News