हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गर्भपात की दव...

    गर्भपात की दवा बेचने वाले स्टोर संचालक पर कार्रवाई

    abortion medicine sachkahoon

    फरीदाबाद (सच कहूँ/राजेंद्र दहिया)। फरीदाबाद के सेक्टर 23 से सामने आया जहां दुर्गा मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया।
    जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने एक डिकॉय महिला को मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की किट लेने के लिए भेजा, जहां पर मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे वह किट दे दी।

    मेडिकल संचालक रंगे हाथों पकड़ा गया। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर मान सिंह ने बताया कि मेडिकल संचालक के पास कोई भी लीगल दस्तावेज नहीं मिले हैं। वह गैरकानूनी तरीके से गर्भपात कराने की किट को बेच रहा था। ऐसे में मेडिकल स्टोर सील किया जाएगा और सभी उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ड्रग कंट्रोलर अधिकारी पूजा चौधरी ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और ऐसी दंडात्मक चीजों को बेचने वालों पर पर उनकी नजर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here