हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आगे भी अवैध न...

    आगे भी अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी: प्रदीप कुमार सिंह

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: आगे भी अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी: प्रदीप कुमार सिंह

    अपर सचिव जीडीए ने बसंतपुर सैंथली मार्ग पर कई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त और व्यवसायिक बिल्डिंगों को किया सील | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: जीडीए वीसी अतुल वत्स के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 के प्रभारी पीके सिंह ने बुधवार को जोन-2 अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कई आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माणों पर सीएल लगाई। जीडीए अपर सचिव एवं जोन -2 के प्रभारी प्रदीप सिंह ने उन्होंने बताया कि जोन का निरीक्षण किया गया। और निरीक्षण के दौरान ग्राम शोभापुर से बसंतपुर सैंथली मार्ग, मुरादनगर में ग्राम-शोभापुर के खसरा संख्या -340 पर सुधीर चौधरी पुत्र ओमवीर द्वारा लगभग 7 बीघा क्षेत्रफल में किये गये अवैध प्लाटिंग, और परी र्फा हाउस के पास ग्राम

    बसन्तपुर सैंथली, मुरादनगर के खसरा संख्या-190 पर अनिल त्यागी के जरिए करीब 08 बीघा भूमि में किये गये अवैध प्लाटिंग, व हनुमान मंदिर बम्बा रोड पर शोभापुर से बसन्तपुर सैंथली मार्ग, मुरादनगर पर ग्राम बसन्तपुर सैंथली के खसरा संख्या- 153 पर योगेन्द्र सिंह, सुधीर अग्रवाल व अनिल त्यागी के जरिए 08 बीघा भूमि में किये गये अवैध प्लाटिंग, एवंम शोभापुर बम्बा रोड, मुरादनगर पर अमरीश त्यागी के जरिए लगभग 10 बीघा जमीन में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी, वही पाईप लाईन रोड दिव्य एयर प्रोडेक्ट फैक्ट्री के सामने, मुरादनगर पर लगभग 400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सादाब, इदरीश के जरिए किये जा रहे व्यवसायिक निर्माण को सील कराया गया है।

    जीडीए ने रहीशपुर गांव के पास किया ध्वस्तीकरण | Ghaziabad News

    अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इधर जीडीए प्रवर्तन जोन-3 के सहायक अभियन्ता अनिल शर्मा, दीप्ति चौहान और अवर अभियन्तागणों के जरिए भी जोन -3 का निरीक्षण किया गया। और उन्हें निरीक्षण के दौरान ग्राम-रईसपुर के निकट सूर्या गार्डन के खसरा संख्या -1051 के बगल में लगभग 3 बीघा में बबली चौधरी के जरिए अनधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी एवं वीरेन्द्र चौधरी उर्फ लल्लू पुत्र अमरपाल द्वारा सूर्या एनक्लेव में लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अनधिकृत रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में भूखण्डों की बाउण्ड्रीवॉल, सड़क आदि को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया।

    यह भी पढ़ें:– Roadshow: पूंडरी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने निकाला रोड शो

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here