जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में साइबर अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं और शुक्रवार को सेवानिवृत्त पीएसपीसीएल इंजीनियर और आॅल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) के मीडिया सलाहकार वी के गुप्ता, इसके ताजा शिकार बन गए और चंद मिनटों में ही उन्होंने 45000 रुपये गंवा दिए। गुप्ता ने सोमवार को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे उन्होंने पाया कि उनके एचडीएफसी बैंक खाते से अचानक 5000 रुपये कट रहे हैं और यह प्रक्रिया तब तक जारी रही, जब तक कि कुल कटौती राशि 45000 रुपये नहीं हो गई। उन्होंने बताया कि शेष राशि उनकी पुत्री के खाते में स्थानांतरित होने के बाद बच गई। वह तुरंत रेलवे रोड स्थित बैंक पहुंचे और अपने खाते को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया। उन्होंने साइबर क्राइम फोन पर शिकायत दर्ज कराई। गुप्ता ने बताया कि इससे पहले सुबह एक व्यक्ति ने खुद को एचएसवीपी/हुडा का कर्मचारी बताते हुए किसी अन्य व्यक्ति के पानी के बिल भुगतान के साथ सूचीबद्ध अपना फोन नंबर रद्द करने के लिए सात रुपये का भुगतान मांगा और राशि जमा करने के लिए पीडीएफ खोलने को कहा। पीडीएफ फाइल खोलते ही वह ठगी का शिकार हो गए।
ताजा खबर
Punjab & Sind Bank Jobs: पंजाब एंड सिंध बैंक में ‘मैनेजर’ के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Punjab & Sind Bank Re...
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने दीपक पाहिवाल
कैराना। कस्बे के मोहल्ला ...
कैराना में अतिक्रमण पर नगरपालिका में जमकर हंगामा, बाद में बनी सहमति
पालिका ईओ व व्यापारियों न...
CBSE 10th Results: शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया
CBSE 10th Results: मीरापु...
10th Results 2026: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में ज्ञानस्थली की हरमन कौर ने किया मीरापुर टॉप
ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल क...
हरियाणा रोडवेज की समय सारिणी में बदलाव को लेकर आंदोलन की चेतावनी
Hisar-Delhi Route Time Ta...
एक ही विक्रेता से किताबें व ड्रेस मिलने को लेकर डिप्टी डीईओ टीम ने जारी किये ये निर्देश
डिप्टी डीईओ की टीम का निज...
देहदानी मा. भगवान सिंह इन्सां को श्रद्धांजलि देने उमड़ी साध-संगत
डेरा सच्चा सौदा की शिक्षा...
Noida Violence Updates: नोएडा हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन, भ्रामक पोस्ट करने वाले 6 के खिलाफ 3 FIR
Noida Violence Updates: न...















