हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Rajasthan Election 2023: मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण

    Rajasthan Assembly
    Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा का नया सत्र जनवरी में हो सकता है शुरु!

    5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

    जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव.2023 के तहत प्रदेश के 199 विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवम्बर को मतदान होगा। जिलों में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51,507 मतदान केन्द्रों पर 5ए26ए90ए146 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 18.30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 के युवा मतदाता मतदान करेंगेए जिनमें 18.19 आयु वर्ग के 22,61,008 नव मतदाता शामिल हैं।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में कुल 36,101 स्थानों पर मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुल 10,501 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में और 41,006 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। कुल 26,393 मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग करवाई जाएगी। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से इन मतदान केंद्रों पर निगरानी की जाएगी। प्रदेशभर में 65ए277 बैलट यूनिटए 62,372 कंट्रोल यूनिट और 67,580 वीवीपैट मशीनें रिजर्व सहित मतदान कार्य में उपयोग ली जाएंगी। Rajasthan Election 2023

    6,287 माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी | Rajasthan Election 2023

    उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव स्वतंत्रए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 6,287 माइक्रो आब्जर्वर और 6247 सेक्टर अधिकारी मय रिजर्व नियुक्त किए गए हैं जो मतदान दलों से सतत समन्वय बनाकर किसी भी प्रकार की परेशानी का तत्काल निराकरण करेंगे। सभी सेक्टर अधिकारियों को एक.एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन भी दी जाएगी। जो ईवीएम संबंधी खराबी की सूचना होने पर सुधार एवं रिप्लेसमेंट की कार्यवाही करेगे। ईवीएम संबंधी खराबी के त्वरित निराकरण के लिए हर विधानसभा में दो.दो बेल के इंजीनियर भी मौजूद रहेगे जो सूचना प्राप्त होने पर शीघ्र केन्द्रों पर पहुंचेंगे। बेल इंजीनियर के पास भी एक.एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन रहेगी।

    गुप्ता ने बताया कि 2ए74ए846 मतदान कर्मी मतदान सम्पन्न कराएंगे। 7960 महिला मतदानकर्मी महिला प्रबन्धित मतदान केन्द्रों पर एवं 796 दिव्यांग मतदान कार्मिक दिव्यांग प्रबन्धित मतदान केन्द्रों पर कमान संभालेंगे। सभी मतदान बूथों पर मतदान हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था की गई हैए जिसका लाभ लेते हुए वहां आने वाले दिव्यांगजन एवं 80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ मतदाता अपना मत बिना किसी असुविधा के डाल सकते हैं। Rajasthan Election 2023

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1,02,290 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 69,114 पुलिस कर्मीए 32,876 राजस्थान होमगार्डए फोरेस्ट गार्ड एवं आरएसी जवानों का बल तैनात किया गया है, 700 कंपनिंयां तैनात की गयी है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मतदान दिवस पर सघन जांच एवं निगरानी के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 3 फ्लाइंग स्क्वॉडए 3 एसएसटी दल तैनात रहेंगे।

    व्यय संवेदनशील मतदान केन्द्रों में एक.एक अतिरिक्त एफएस और एसएसटी की तैनाती मतदान दिवस पर की जाएगी। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर कम से कम तीन क्यूआरटी की उपलब्धता रहेगी। गुजरातए मध्य प्रदेशए उत्तर प्रदेशए हरियाणा और पंजाब राज्यों से लगती 4850 किलोमीटर लम्बी अंतरराज्यीय सीमा पर बने चेकपोस्ट पर बाहरी अवांछित व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से सीलिंग और चेकिंग की कार्रवाई की जाएगी।

    मतदान के दिन सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान के लिये जिला स्तर व विधानसभा स्तर पर कम्यूनिकेशन टीम बनाई गई है। इस टीम में नियुक्त अधिकारी.कर्मचारी मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों के पहुंचने की जानकारीए मॉकपोल होने की जानकारीए उसके बाद मतदान शुरू होनेए मतदान का प्रतिशत जैसी जानकारियां मतदान केन्द्रों पर नियुक्त कर्मचारियों से चर्चा कर संकलित करेंगे। Rajasthan Election 2023

    मतदान के लिए 41,224 वाहन अधिग्रहित | Rajasthan Election 2023

    मतदान के लिए कुल 41,224 बड़े तथा छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया गया हैए जिससे मतदान दलए सुरक्षा कर्मीए ईवीएम मशीन तथा सेक्टर ऑफिसर के आने.जाने में सुगमता रहे। पुलिस बल तथा मतदान दलों के लिए 17,617 वाहनए सेक्टर ऑफिसर के लिए 20,844 छोटे यात्री वाहनए एवं ईवीएम मशीन के लाने ले जाने के लिए 2470 ट्रक, नी ट्रक अधिग्रहित किए गए हैं। Rajasthan Election 2023

    यह भी पढ़ें:– UP Weather Today: यूपी में होगी झमाझम बारिश, फिर पड़ेगी कंपकंपाने वाली सर्दी, मौसम विभाग ने दी चेतावन…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here