हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home रंगमंच बड़वाह के दिव...

    बड़वाह के दिव्यांग की पेंटिंग को अमिताभ बच्चन ने शेयर कर प्रोत्साहित किया

    Amitabh Bachchan

    खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह निवासी 22 वर्षीय सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी से ग्रसित दिव्यांग आयुष कुंडल द्वारा बनाई गई प्रिंटिंग को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने ‘गुलाबो सिताबो’ फिल्म में अदा किए गए किरदार ‘चुन्नन मिर्जा नवाब’ की पेंटिंग को टि्वटर पर शेयर कर इसे बनाने वाले कलाकार बड़वाह निवासी 22 वर्षीय आयुष कुंडल को शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ ने आयुष की पेंटिंग के साथ लिखा ‘यह दिव्यांग आयुष है, अपने हाथ उपयोग नहीं कर सकता इसलिए पैरों से पेंटिंग बनाता है, मेरा सौभाग्य था कि मैं अपने घर में उससे मिला, विलक्षण प्रतिभा को आशीर्वाद और इस उपहार के लिए धन्यवाद’।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।