हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश आशीर्वाद योजन...

    आशीर्वाद योजना के 941 लाभार्थियों के खातों में 4.79 करोड़ राशि का भुगतान

    Charkhi Dadri News
    Charkhi Dadri News: अनुबंध कर्मचारी को बिना मोबाइल नंबर नहीं मिलेगा वेतन

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सरकार द्वारा जरुरतमंद लड़कियों को शादी पर दी जाने वाली 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता (Ashirbad Yojana) के तहत जिले में कुल 941 लाभार्थियों के बैंक खातों में आॅनलाइन मैनेजमेंट के माध्यम से 4,79,91,000 रुपए की राशि जमा की गई है।

    यह भी पढ़ें:– कॉलेज से घर लौट रही छात्राओं पर दो बाईक सवार युवकों ने किया हमला

    जिला उपायुक्त जसप्रीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस योजना के तहत सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मार्च 2022 से मई 2022 तक अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से संबंधित योग्य लाभपात्रियों को 51-51 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मार्च, अप्रैल और मई 2022 के दौरान अनुसूचित जाति की 831 लड़कियों को 4,23,81,000 रुपए की राशि और पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की 110 लड़कियों को 56,10,000 रुपए की राशि आशीर्वाद योजना (Punjab Ashirwad Scheme) के अधीन मुहैया करवायी गई है।

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आशीर्वाद योजना (Ashirbad Yojana) के तहत मार्च 2022 के दौरान अनुसूचित जाति की 455 लाभार्थी लड़कियों, अप्रैल 2022 के दौरान 343 लड़कियों और मई 2022 के दौरान 33 लड़कियों को प्रति केस 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार मार्च 2022 में पिछड़े वर्ग/आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की 67 बालिकाओं, अप्रैल 2022 में 43 बालिकाओं को आशीर्वाद योजना के तहत प्रति केस 51-51 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है। जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित परिवार की वार्षिक आय 32790 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र निर्धारित विवाह तिथि से 30 दिन पहले एवं विवाह तिथि के 30 दिन के अन्दर देना आवश्यक है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here