क्या 48 घंटे में अमृतपाल सिंह सरेंडर करने जा रहा है? चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चंडीगढ़। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Amritpal सिंह अगले 48 घंटों में श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दमदमा साहिब या श्री आनंदपुर साहिब में सरेंडर कर सकता है। आपको बता दें कि वारिस पंजाब दे का मुखी अमृतपाल सिंह 27 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा है, लेकिन अब पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही उस पर दबाव बनता जा रहा है। जिसके बाद से ही तीनों तख्तों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

अमृतपाल पकड़वाओ, ईनाम पाओ

करीब 26 दिनों बाद भी भगोड़ा अमृतपाल पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसे नहीं खोज पाई है। अब पुलिस ने बटाला रेलवे स्टेशन पर अमृतपाल के पोस्टर लगाकर लोगों से उसे खोजने में सहयोग मांगा है।

करीब 26 दिनों से फरार चल रहे वारिस पंजाब दे प्रमुख Amritpal सिंह की पंजाब पुलिस लगातार तलाशी में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पंजाब पुलिस के लिए अमृतपाल एक चुनौती बनता जा रहा है। अब अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने आम जनता से सहयोग मांगा है। बटाला रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने अमृतपाल के पोस्टर लगाए है।

इन पोस्टरों पर लिखा है कि कई वांछित मामलों में पुलिस को Amritpal सिंह की तलाश है। अगर किसी को कोई जानकारी मिले तो इसकी तुरन्त पुलिस को सूचना दी जाए। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह की सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा और उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। वहीं कोई भी अधिकारी इसको लेकर कैमरे के सामने कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts