हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रसोई गैस के द...

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी पर फूटा गुस्सा

    LPG-prices
    • खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता
    • बोली: बेलगाम महंगाई में आमजन का जीवन हुआ दुर्भर

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। महिलाएं सिर पर खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि आज बढ़ती महंगाई ने पहले ही जीना दुर्भर कर दिया है, वहीं सरकार रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से हर वर्ग पर असर पड़ा है।

    फाइनेंसर से परेशान पति-पत्नी ने की खुदकुशी

    महिलाओं ने कहा कि अगर सरकार ने रसोई गैस के बढ़े दामों को वापिस नहीं लिया तो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगी। शुक्रवार को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संगीता सहरावत के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता डॉ. अम्बेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवन के बाहर एकत्रित हुर्इं और सिर पर खाली सिलेंडर रखकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर तुंरत रसोई गैस के दाम कम नहीं किए और महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया तो आगामी चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा जरूर भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर गीता भारती, मृदला शर्मा, नीतू शर्मा, प्रोमिला सैनी, ममता पंवार, लक्ष्मी अहलावत, भगवानी सहरावत, हिमानी नरवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here