हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सरस्वती विद्य...

    सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित

    Kairana News
    Kairana News: सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलिज में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मंगलवार को कैराना विधानसभा के अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन कस्बे के लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलिज में किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सैनी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के देश के प्रधानमंत्री रहते हुए किये गए कार्यों एवं उपलब्धियों का बखान किया गया। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए राष्ट्र की उन्नति व प्रगति के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। Kairana News

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, पिछड़ा आयोग सदस्य रमेश गौड कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार व सतेंद्र तोमर, जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक अटल स्मृति अभियान दामोदर सैनी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री ओमप्रकाश बावरिया व निविश, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल, कैराना विधानसभा संयोजक(अटल स्मृति अभियान) शक्ति सिंघल एडवोकेट, कैराना मण्डलाध्यक्ष अतुल मित्तल, कण्डेला मंडलाध्यक्ष नेत्रपाल चौहान, झिंझाना मंडलाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, ऊन मंडलाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप, डॉक्टर श्रीपाल कश्यप, दीपक चंद्र, दिनेश गौतम, सतीश कश्यप आदि उपस्थित रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Rangla Punjab: मान सरकार का रंगला पंजाब अब ‘स्वच्छ पंजाब’ भी: देश के टॉप राज्यों में हुआ शामिल