हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home खेल ऑस्ट्रेलिया क...

    ऑस्ट्रेलिया की पेयर फिगर स्केटर खिलाड़ी एकातेरिना का निधन

    Ekaterina Alexandrovskaya

    जेनेवा । रुसी मूल की ऑस्ट्रेलियाई पेयर फिगर स्केटर खिलाड़ी एकातेरिना एलेक्जांद्रोवस्काया का निधन हो गया। वह 20 वर्ष की थीं। अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग यूनियन (आईएसयू) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। आईएसयू ने कहा,‘हमें यह जानकर बेहद दुख हो रहा है कि स्केटिंग की खिलाड़ी एकातेरिना का मॉस्को में निधन हो गया। उनका निधन कैसे हुआ हालांकि इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई।

    आईएसयू के अध्यक्ष जान डिजकेमा ने कहा, ‘हम उनके निधन से हैरान है। वह एक बेहतरीन स्केटिंग खिलाड़ी है। स्केटिंग बिरादरी उन्हें याद करेगी। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। आईएसयू के अनुसार एकातेरिना आॅस्ट्रेलिया के हार्ले विंडसर से 2016 में जुड़ी थी और उन्होंने आॅस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया। उन्होंने 2017 में विश्व जूनियर का खिताब जीता। उन्होंने आईएसयू का खिताब जीत पहले आॅस्ट्रेलियाई बन इतिहास रचा था। उन्होंने इसके साथ ही 2017 में आईएसयू ग्रां प्री फाइनल जीता और 2018 शीतकालीन ओलंपिक खेल में हिस्सा लिया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।