हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश गुजरां शराब क...

    गुजरां शराब कांड मामला: पीड़ितों से मिलने पहुँचे सीएम भगवंत मान

    Bhagwant Mann
    Poisonous Liquor Case: पीड़ितों से मिलने पहुँचे सीएम भगवंत

    आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा : सीएम मान

    दिड़बा (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) द्वारा गांव गुज्जरां पहुंचकर अवैध शराब पीकर मरे व्यक्तियों के पीड़ित परिवारों से दुख सांझा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार परिवारों के साथ कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रत्एक पक्ष से परिवारों की मदद करेगी। शराब कांड के आरोपितों को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि यह उनका अपना परिवार है। वह दिल से पीड़ित परिवारों से संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

    मान के साथ वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा भी दिखे। संगरुर में हुए इस शराब कांड में करीब 21 लोग अपनी जा से हाथ धो चुके हैं। पीड़ितों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इसी बीच इस मामले में एक नया खुलासा भी सामने आया है। जांच के अनुसार पता चला है कि संगरुर जेल में नकली शराब फैक्?ट्री खोलने की साजिश रची जा रही थी। वहीं शराब बनाने की क्लास यूट्यूब से ली जा रही थी। Bhagwant Mann

    बता दें कि शनिवार को मामले में एसआईटी का गठन किया गया था। इसके बाद जांच और गहनता के साथ की जा रही है। वहीं आज सीएम भगवंत मान और वित्तमंत्री चीमा ने पीड़ितों के परिवार से मिलकर उनका हौंसला बंधाया। साथ ही यकीन दिलाया की इस कांड में जिस किसी का भी हाथ है, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। मरे हुए लोगों को इन्?साफ जरुर मिलेगा। Bhagwant Mann

    यह भी पढ़ें:– पुलिस की कार्रवाई, सतलुज नदी किनारे की छापेमारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here