हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ बिदक्यार झील ...

    बिदक्यार झील से गंदा पानी निकालकर भरा जाएगा साफ पानी, वर्षों से बदहाल झील की 50 लाख से सुधरेगी हालत

    Kaithal News
    Kaithal News बिदक्यार झील से गंदा पानी निकालकर भरा जाएगा साफ पानी, वर्षों से बदहाल झील की 50 लाख से सुधरेगी हालत

    कैथल सच कहूँ/कुलदीप नैन। लंबे समय से बदहाल हालात का सामना कर रही कैथल शहर की ऐतिहासिक बिदक्यार झील अब एक बार फिर अपनी खूबसूरती और मूल स्वरूप की ओर लौटेगी। वर्षों बाद नगर परिषद ने झील के व्यापक सफाई कार्य को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए जरूरी प्रक्रियाएँ तेज कर दी गई हैं। एक ओर जहां झील के खराब पानी और अंदर जमा कीचड़ व गंदगी को निकाल कर उसमें नया पानी भरा जाएगा। वहीं जिन स्थानों से झील के किनारे टूट चुके हैं, उन पर मरम्मत की जाएगी। साथ ही लाइटों व बिजली की व्यवस्था भी झील के किनारे दुरुस्त की जाएगी। इससे झील के किनारे चिल्ड्रन व जवाहर पार्क में घूमने वाले शहर वासियों को काफी लाभ होगा। वहीं शहर के दोनों मुख्य पार्क होने के कारण शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

    झील और पार्क बदहाल स्थिति में

    बता दें कि इस समय झील और दोनों पार्कों की स्थिति काफी खराब है। झील में वर्षों से गंदा पानी सड़ रहा है। यहां पर सैर के लिए आने वाले लोगों को भी गंदगी और बदबू के कारण दिक्कतें उठानी पड़ रही है पिछले कई वर्षों में झील की स्थिति लगातार खराब होती चली गई थी। झील के किनारे बने पार्कों में रोजाना हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। विशेषकर छुट्टियों के दिनों में यहां पर लोगों की संख्या ज्यादा रहती है।

    आकर्षण का प्रमुख केंद्र

    बिदक्यार झील कैथल के लिए एक ऐतिहासिक विरासत है। इसकी उपेक्षा से लोग लंबे समय से नाराज़ थे। लोगों का कहना है कि यदि झील पूरी तरह से साफ और सुंदर हो गई तो यह फिर से शहर का प्रमुख आकर्षण बन जाएगीशाम को रोजाना बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं यहां पहुंचते हैं, लेकिन झील की बदबू के कारण उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। अब उन्हें इन दिक्कतों से जल्द छुटकारा मिलेगा

    नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि झील की सफाई और पार्कों की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपए का टेंडर लगाया गया है। गंदे पानी को बाहर निकाला जा रहा है। उसके बाद सफाई एवं मरम्मत की जाएगी और लाइटों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। फिर नया पानी झील में भरा जाएगा।