हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश Rajasthan Eme...

    Rajasthan Emergency Alert: राजस्थान से आई बड़ी खबर! श्रीगंगानगर में सभी विभागों की छुट्टियां रद्द, स्कूल, कॉलेजों में की छुट्टी की घोषणा

    Rajasthan Emergency Alert

    श्रीगंगानगर में सतर्कता बढ़ी, सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

    Rajasthan School Holiday: श्रीगंगानगर। भारत द्वारा पाकिस्तान के कब्ज़े वाले क्षेत्रों में आतंकी ठिकानों पर की गई हवाई कार्रवाई के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। इसी संदर्भ में, श्रीगंगानगर जिले में भी प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों, निजी महाविद्यालयों, सरकारी महाविद्यालयों, मदरसों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित (Sri Ganganagar School Closed) कर दिया गया है। कक्षा 12 तक के समस्त शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। इसके अतिरिक्त, पूर्व निर्धारित गृह परीक्षाएं एवं समकक्ष मूल्यांकन भी स्थगित कर दिए गए हैं। Rajasthan Emergency Alert

    प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सभी विभागीय अधिकारी अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे तथा उनकी छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। जिला कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया है कि सभी संस्था प्रधान विद्यालय समय पर उपस्थित रहेंगे एवं आदेशों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा बुधवार को पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी शिविरों पर लक्षित मिसाइल हमले किए गए थे, जिसके बाद से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा सतर्कता और अधिक बढ़ा दी गई है। Rajasthan Emergency Alert

    Pakistan Lahore Attack: पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक तीन धमाके, मचा हड़कंप