हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Bihar: वैभव सूर्यवंशी को वीर बाल दिवस पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देना राज्य और देश के लिए गर्व की बात: भाजपा

    Bihar News
    BJP Bihar: वैभव सूर्यवंशी को वीर बाल दिवस पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देना राज्य और देश के लिए गर्व की बात: भाजपा

    Veer Bal Diwas: पटना। ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के प्रतिभाशाली 14 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से अलंकृत किया। इस उपलब्धि पर प्रदेश में खुशी का माहौल है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने वैभव को बधाई देते हुए कहा कि कम उम्र में उन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल के दम पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। Bihar News

    संजय सरावगी ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि वीर बाल दिवस पर देश के विभिन्न राज्यों से चुने गए 20 साहसी और प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रपति द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट क्षेत्र में कठिन परिश्रम और शानदार प्रदर्शन के माध्यम से अपनी विशेष पहचान बनाई है। साथ ही उन्होंने 11 वर्षीय कमलेश कुमार साह के अदम्य साहस को भी नमन किया, जिन्होंने एक बच्चे को डूबने से बचाने के प्रयास में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। सरावगी ने कहा कि इन बच्चों की उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं।

    राज्य और देश के लिए गर्व की बात

    उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के माध्यम से बच्चों के असाधारण साहस, प्रतिभा और समर्पण को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन होनहार बच्चों की उपलब्धियां न केवल राज्य और देश के लिए गर्व की बात हैं, बल्कि करोड़ों बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं।

    सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाना राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। इस वर्ष बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 20 बच्चों को यह सम्मान मिला है, जो देश की शक्ति और संभावनाओं को दर्शाता है।

    बिहार भाजपा ने भी अपने संदेश में वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि कम उम्र में अनुशासन, मेहनत और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय पहचान बनाना प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणास्रोत है। पार्टी ने इसे न केवल वैभव की व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि बिहार की खेल प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बताया। Bihar News