हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश भाजपा के शीर्...

    भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देश पर विप्लव ने दिया इस्तीफा

    Biplab Kumar Deb Resign Sachkahoon

    अगरतला (एजेंसी)। एक अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम के तहत त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव (Biplab Kumar Deb Resign) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देश पर शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। देव केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ आज यहां राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपना त्यागपत्र सौंपा। उन्होंने एक पंक्ति में लिखे त्यागपत्र में कहा, ‘मैं 14.5.2022 से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा देता हूं। बाद में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर इस्तीफा दिया है।

    उन्होंने कहा, ‘मेरी पार्टी ने मुझसे इस्तीफा देने को कहा है। अब पार्टी चाहती है कि मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूं क्योंकि चुनाव नजदीक हैं। उन्होंने आगे कहा,‘मैंने राज्य के विकास को प्रमुखता देने का प्रयास किया है जिससे यहां की जनता समृद्धि और शांति से जिएं। मैंने मुख्यमंत्री के रूप में लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए कोशिश की। जिम प्रशिक्षक रहे देव ने 2018 के राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन की धमाकेदार जीत और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ( माकपा) नीत वाम मोर्चा के 25 साल के शासन की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। सूत्रों के मुताबिक नये नेता के चुनाव के लिए आज ही शाम सात बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होने की संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here