हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश भाजपा की 131 ...

    भाजपा की 131 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

    BJP, Assembly Elections

    जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार रात 131 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 12 महिला और 32 युवा उम्मीदवारों को शामिल किया गया। पार्टी ने 17 एससी और 19 एसटी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। सूची में 85 वर्तमान विधायक शामिल हैं। पार्टी ने 25 नए उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। 2013 में भाजपा ने 163 सीटें जीती थीं। सोमवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    कांग्रेस आज जारी कर सकती है 150 प्रत्याशियों की सूची

    कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार को बैठक होगी। शनिवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रदेश की 150 से अधिक विधानसभा सीटों के लिए सिंगल पैनल तैयार कर लिए थे। दिल्ली से बाहर होने के कारण इसमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में गहलोत से चर्चा करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन कुमारी शैलजा ने उन्हें रविवार को बुलाया था। लगभग चार घंटे तक शैलजा ने एक-एक सीटों पर गहलोत से चर्चा की। शाम को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह पहुंच गए। दोनों नेताओं के साथ करीब तीन घंटे तक चर्चा हुई।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।