हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश कुलगाम में सं...

    कुलगाम में संदिग्ध आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की

    murder

    श्रीनगर (एजेंसी)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में संदिग्ध आतंकवादियों ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान जावेद अहमद डार के रूप में हुई है। भाजपा कार्यकर्ता कुलगाम के ब्राजलू निवासी है। उन्होंने कहा कि हमले में डार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी के कारण अफरा तफरी मचने के दौरोन आतंकवादी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

    क्या है मामला:

    गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर में एक सप्ताह के अंदर इस तरह का हमला दूसरी बार हुआ है, जब हमले में भाजपा कार्यकर्ता को निशाना बनाया गया है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में 09 अगस्त को रेडवानी कुलगाम के एक भाजपा सरपंच और उसकी पंच पत्नी की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।