बॉक्सिंग: टोहाना की बेटी ने लहराया परचम

टोहाना। (सच कहूँ/सुरेन्द्र समैण) बजरंग मॉडल स्कूल एवं स्पोर्टस एकेडमी विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलो में भी विश्व भर में अपना लोहा मनवा रहे है। इस बार विश्वभर में बजरंग माडल स्कूल की पूर्व छात्रा व बॉक्सिंग खिलाड़ी सुनीता अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जानकारी देते हुए स्कूल व एकेडमी निदेशक विनय वर्मा ने बताया कि नीदरलैंड में आयोजित 22 जुलाई से 31 जुलाई तक अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 68 किलोग्राम भार वर्ग में फिलीपिन्स व कजाकीस्तान की महिला बाक्सरों को हराकर टोहाना की बेटी ने फाईनल में स्थान बनाया है।

वर्मा ने बताया कि 29 जुलाई को थाईलैड के साथ फाईनल मैच में सुनीता अपने मुक्को का दमखम दिखाऐगी। नीदरलैंड में आयोजित अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व भर के 55 देशो के पुलिसकर्मी विभिन्न खेलो में भाग ले रहे है। इस प्रतियोगिता में भारतीय महिला दल में चार महिला बाक्सर हरियाणा पुलिस की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रही है, जिसमें टोहाना के बजरंग स्कूल की पूर्व छात्रा का भाग लेना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।