हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सहारनपुर के ब...

    सहारनपुर के बसपा और समाजवादी पार्टी नेताओं को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का न्योता!

    सहारनपुर। (सच कहूँ न्यूज) आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने सांसद हाजी फजलुर्रहमान पूर्व विधायक संजय गर्ग व अन्य राजनैतिक एवं सामाजिक हस्तियों से मिलकर उन्हें, कल दिनांक 3 जनवरी से 5 जनवरी तक उत्तर प्रदेश में भ्रमण करने वाली राहुल गांधी जी की “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल होने का न्योता दिया।

    यह भी पढ़ें:– सिरसा: मेहना खेड़ा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, 2 वर्षीय बच्ची सहित 5 लोगों की मौत

    जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने, सभी को प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी द्वारा भेजा गया निमंत्रण पत्र सौंपते हुए, उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों से अवगत कराया।

    चौधरी मुजफ्फर अली के साथ प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव वर्मा आदि ने सांसद हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, योगाचार्य पद्मश्री भारत भूषण, विधायक शाहनवाज शब्बू, जुम्मा मस्जिद के प्रबंधक हाजी मौलवी फरीद, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, समाजसेवी व्यापारी विवेक गुप्ता आदि को “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here