हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home सरसा बडागुढ़ा में य...

    बडागुढ़ा में युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, मां के बयान पर पिता पर केस

    Sirsa News
    Odhan News : घटनास्थल पर कार्रवाई करती पुलिस।

    शराब पीकर अक्सर झगड़ा करते थे पिता-पुत्र | Sirsa News

    सरसा/ओढां (सच कहूँ/राजू)। Odhan News: गांव बडागुढ़ा में बीते वीरवार रात्रि एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। Sirsa News

    पुलिस को दिए बयान में महिला रानी कौर ने बताया कि वह अपने पति लालचंद के साथ अपने छोटे बेटे संदीप (30 वर्षीय) के साथ रहती थी। लालचंद व संदीप दोनों शराब पीने के आदी होने के चलते अक्सर झगड़ा करते रहते थे। वह गांव में मिट्ठू सिंह व जसवीर सिंह के घर में झाड़ू-पोछा करती थी और रोज की कलह से परेशान वह मिट्ठू सिंह के घर ही रहने लग गई। रानी कौर ने बताया कि शुक्रवार अलसुबह उसका बड़ा बेटा मिट्ठू सिंह के घर आया और उसे यह कहकर भाग गया कि संदीप को मार दिया। जिसके बाद वह जब घर पहुंची तो देखा कि संदीप चारपाई पर लहुलुहान अवस्था मेंं मृत पड़ा था जिसके मुंह, गले व छाती पर कई घाव भी थे। Sirsa News

    रानी कौर का आरोप है कि उसके पति लालचंद ने संदीप की धारदार हथियार से हत्या की है। हालांकि हत्या के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना के बाद बडागुढ़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार, सीआईए स्टाफ सरसा व सीन आॅफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना के बाद से लालचंद व सुखराम दोनों फ रार हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने रानी कौर के बयान पर उसके पति लालचंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह का पता चलेगा। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– Delhi Lok Sabha Election 2024: चुनाव के दिन सुरक्षा चाक-चौबंद! जानें, इस दिन क्या खुला रहेगा और क्या बंद!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here