हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश युवती से दुष्...

    युवती से दुष्कर्म के आरोप में दो करीबी रिश्तदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम में कोचिंग सेंटर जाते समय छात्रा का अपहरण करके किया दुराचार

    श्योपुर (एजेंसी)

    मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के जावदेश्यर गांव में एक युवती से खेत मे एक पखवाड़े तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में दो करीबी रिश्तेदारों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया की राजस्थान के सवाई माधोपुर के रुलावद का रहने वाला कमल शर्मा अपने मामा के घर गांव में आता जाता था।

    एक पखवाड़े पूर्व वह अपने ममेरे भाई गिर्राज शर्मा के साथ खेत पर गया था। जहां गांव से लकड़ी बीनने आयी युवती को इन्होंने पकड़ लिया और पास के बंजारा दल्ला नाले के नीचे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल पर वीडियो बना लिया और रोजाना वीडियो की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे।

    सूत्रों ने बताया की एक दिन लड़की द्वारा ये गलत कार्य करने से मना करने पर गिर्राज शर्मा ने वीडियो गांव के लड़कों के वाट्सएप ग्रुप में जारी कर दिया जिसे गांव वालों ने युवती के पिता को बताया जिस पर पिता ने लड़की को ले जाकर मानपुर थाने में गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कराया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।