हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब महिला तस्कर स...

    महिला तस्कर सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

    Case filed,

    छापामारी कर आरोपित सिकंदर सिंह से 90 लीटर अवैध शराब बरामद की है

    (Case filed)

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। जिला पुलिस ने गांजा, शराब और लाहन तस्करी के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक व्यक्ति फरार होने में सफल रहा। थाना कैनाल कॉलोनी के एसआइ सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली परसराम नगर निवासी कविता नामक एक महिला गांजा बेचने का काम करती है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर महिला कविता वासी परसराम नगर बठिंडा व रमन कुमार वासी जवाहर कैंप लुधियाना को गिरफ्तार कर 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

    इसी तरह थाना नथाना के एएसआइ जगजीत सिंह ने भुच्चो मंडी के पास की नाकाबंदी के दौरान आरोपित प्रेम पाल सिंह वासी गांव बुर्ज काहन सिंह वाला को गिरफ्तार कर 48 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इसी तरह थाना फूल के हवलदार मंजीत सिंह को सूचना मिली कि आरोपित सिकंदर सिंह वासी गांव हरनाम सिंह वाला अवैध शराब बनाकर बेचने का काम करता है। इस आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापामारी कर आरोपित सिकंदर सिंह से 90 लीटर अवैध लाहन बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।