हमसे जुड़े

Follow us

38.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश CBSE 10th Top...

    CBSE 10th Toppers: सीबीएसई 10वीं के टॉपर्स को 1-1 लाख रुपए का पुरस्कार

    Sikar News
    CBSE 10th Toppers: सीबीएसई 10वीं के टॉपर्स को 1-1 लाख रुपए का पुरस्कार

    CBSE 10th Toppers: सीकर (सच कहूँ न्यूज)। सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस लोटस वैली में सीबीएसई 10वीं बोर्ड में शानदार अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 7 लाख 23 हजार रू. के नकद पुरस्कार से टॉपर्स विद्यार्थियों का अभिभावकों सहित सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 98.80 प्रतिशत अंक हासिल तविशा सिंह व दृश्या चौधरी को 1-1 लाख रु. के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। Sikar News

    98.40 प्रतिशत हासिल राज्यवर्द्धन सिंह व मोहित, 98.20 प्रतिशत हासिल अभिनव आनंद तथा 98.00 प्रतिशत हासिल हंसिका व जतिन महला प्रत्येक को 51-51 हजार रु. देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 97.80 प्रतिशत हासिल अभिनव शेवरान, प्रियांशी महला व ऊर्वशी कंवर, 97.60 प्रतिशत हासिल अवन्या कुमावत, भावी शर्मा, राहुल व कंचन प्रत्येक को 21-21 हजार रू. का पुरस्कार दिया गया। 11 अन्य प्रतिभाओं को 11-11 हजार रू. का नकद पुरस्कार दिया गया।

    प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक एम.आर. अग्रवाल, मनोज ढ़ाका, प्रिंसिपल पूनम चौहान, प्रोमिला यादव ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले कुल 367 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 10वीं सीबीएसई रिजल्ट में प्रिंस लोटस वैली के 7 विद्यार्थियों ने रिकॉर्ड 98 प्रतिशत से अधिक, 93 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 367 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शानदार सफलता हासिल की है। Sikar News