हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Chardham Yatra suspended: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, प्रशासन सतर्क

    Chardham Yatra suspended
    Chardham Yatra suspended: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, प्रशासन सतर्क

    Uttarakhand rain alert:देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार वर्षा और भूस्खलन की आशंका के चलते प्रशासन ने चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। यह जानकारी गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। Chardham Yatra suspended

    आयुक्त ने कहा कि यह कदम यात्रियों की जानमाल की रक्षा हेतु उठाया गया है ताकि मार्गों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके और किसी अनहोनी से बचा जा सके। राज्य के कई भागों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है, जिससे यात्रा जारी रखना जोखिम भरा हो सकता है।

    प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर

    प्रशासन ने सभी संबंधित जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। साथ ही, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस बलों को सक्रिय कर दिया गया है। ये टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा से परहेज़ करें। पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा को पुनः शुरू करने का निर्णय मौसम की स्थिति और मार्गों की सुरक्षा की समुचित समीक्षा के बाद लिया जाएगा। इसके लिए कल एक बार फिर स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन से सहयोग करने की अपील की है।

    बड़कोट में बादल फटने से श्रमिक लापता

    रविवार सुबह उत्तरकाशी जनपद की बड़कोट तहसील में बादल फटने की घटना हुई, जिससे निर्माण स्थल पर कार्यरत कई श्रमिक लापता हो गए हैं। यमुनोत्री मार्ग के सिलाई बैंड क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पुलिस बल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार और सोमवार के लिए राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, कई स्थानों पर वज्रपात और अत्यधिक वर्षा हो सकती है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। Chardham Yatra suspended

    Uttarkashi cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने से आई आपदा से हुई भारी तबाही, 8 लोग लापता