हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एजीएस स्कूल म...

    एजीएस स्कूल में हुई क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया टैलेंट

    Kurukshetra News
    Pehowa News: एजीएस स्कूल में हुई क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया टैलेंट

    बतौर मुख्यातिथि आईटीआई के कार्यकारी प्रिंसिपल मोहन लाल ने स्किल आधारित शिक्षा की दी जानकारी

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: आर्बर ग्रोव स्कूल में बच्चों का टैलेंट परखने के लिए क्विज कंपटीशन करवाया गया। इसमें सातवीं से नौवीं कक्षा तक के बच्चों ने विभिन्न विषयों एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि आईटीआई के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. मोहन लाल ने हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों को स्किल आधारित शिक्षा व रोजगार के बारे में जानकारी दी। Kurukshetra News

    उन्होंने कहा कि कहा कि प्रत्येक बच्चे में अलग तरह की प्रतिभा होती है। हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि कड़ी मेहनत के साथ उसे जीत में बदलने के लिए लगातार प्रयासरत रहना चाहिए। जिन लोगों ने बार-बार प्रयास करके असफलता को सफलता में बदला है। वे समाज के लिए उदाहरण बने हैं। डायरेक्टर विभु दर्शन मुरार ने कहा कि स्कूल का प्रयास रहता है कि प्रत्येक बच्चा मंच तक आकर अपनी परफॉर्मेंस दे। क्योंकि अपनी बात ना रख पाना जीवन की सबसे बड़ी कमजोरी होती है और यही झिझक हमेशा पिछड़ने का कारण बनती है। Kurukshetra News

    प्रिंसिपल डॉ. प्रोमिला बत्रा ने बताया कि बच्चों से शैक्षणिक पाठ्यक्रम, सामान्य ज्ञान व राजनीति सहित कई विषयों पर प्रश्न पूछे गए। जिनका उन्होंने पूर्ण सटीकता से जवाब दिया। प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा में टीम बोस प्रथम रही। जबकि टैगोर टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा में भी टीम बोस प्रथम और मदर टेरेसा टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नौवीं कक्षा में टीम टैगोर प्रथम और मदर टेरेसा दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर प्रोफेसर ऊषा मुरार, हितेश चावला व स्टॉफ ने भी बच्चों को प्रतियोगिताओं में शामिल होने के प्रति प्रेरित किया। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– Delhi Building Collapse: दिल्ली में बहुमंजिला बिल्डिंग में दबे लोगों के लिए मददगार साबित हुए ‘ग्रीन एस’ के सेवादार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here