हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Delhi Building Collapse: दिल्ली में बहुमंजिला बिल्डिंग में दबे लोगों के लिए मददगार साबित हुए ‘ग्रीन एस’ के सेवादार

    New Delhi
    New Delhi: दिल्ली में बहुमंजिला बिल्डिंग में दबे लोगों के लिए मददगार साबित हुए ‘ग्रीन एस’ के सेवादार

    एनडीआरएफ के जवानों के साथ राहत कार्य में जुटे ‘ग्रीन एस’ के सेवादार

    • बुधवार को छह लोगों को जिंदा निकाला, राहत कार्य अभी भी जारी | New Delhi
    • राहत कार्य में लगे लोगों के लिए लंगर, चाय, पानी की व्यवस्था भी दिल्ली के सेवादार कर रहे हैं

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Delhi Burari Building Collapse: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा जरूरतमंदों व प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए बनाई गई शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के जवान एक बार फिर मानवता के प्रहरी बनकर सामने आए हैं। देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे कौशिक एन्क्लेव की चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। इमारत ढहने से इमारत में रह रहे कई लोग मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही दिल्ली प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई तथा एनडीआरएफ के जवानों को राहत कार्य में लगा दिया। हादसे की सूचना मिलते ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के करीब 300 सेवादार भी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। New Delhi

    दिल्ली साध-संगत के जिम्मेवार 85 मैंबर हवा सिंह इन्सां व 45 मैंबर संजय इन्सां ने बताया कि ज्यों ही हादसे के बारे में जानकारी मिली शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार मौके पर पहुंचना शुरू हो गए। सेवादारों ने मलबे को हटाने में एनडीआर जवानों की मदद की और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं। ब्लाक के जिम्मेवारों ने बताया कि दिल्ली के सेवादारों के द्वारा राहत कार्यों के साथ-साथ बचाव कार्य में लगे लोगों के लिए भोजन, चाय, पानी इत्यादि भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह बिल्डिंग पुरानी थी और इसमें दरारें आर्इं हुई थी। अचानक हुए इस हादसे में लोग मलबे के नीचे दब गए। बुधवार को एनडीआरएफ की टीमों ने मशीनें लगाकर जांच की तो पता चला है कि मलबे के नीचे अभी भी कई लोग दबे हुए हो सकते हैं। New Delhi

    बुराड़ी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) रोहित भारती के अनुसार इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 16 अन्य घायल हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी और स्थानीय प्रशासन को आदेश दिया कि वे फंसे हुए लोगों के लिए तेजी से राहत और बचाव अभियान सुनिश्चित करें। बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा ने कहा कि मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और मरने वाले नाबालिगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है और बिल्डर योगेंद्र भाटी को गिरफ्तार किया है। New Delhi

    यह भी पढ़ें:– Haryana Expressways: हरियाणा में बनेगा नया एक्सप्रेसवे, इन शहरों की जल्द बदलेगी तस्वीर, जमीनों के रेट छूएंगे आसमान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here