हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ‘सामुदायिक सं...

    ‘सामुदायिक संपर्क समूह’ पुलिस के लिए बना मद्दगार

    Police Haryana
    • छोटे-मोटे विवादों का हो रहा निपटारा
    • 1018 विवादों का आपसी समझौते से हुआ निपटान

    चंडीगढ़(एमके शायना)। हरियाणा पुलिस द्वारा गठित ‘सामुदायिक संपर्क समूहों’ (सीएलजी) ने वर्ष 2022 के प्रथम 6 माह के दौरान प्रदेश में 1018 से अधिक विवादों का बातचीत या मध्यस्थता के माध्यम से निपटान करने में मदद की है। हरियाणा राज्य अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी से जून, 2022 के बीच 3880 सीएलजी सदस्यों ने ऐसे विवादों, जिन्हें पुलिस या अदालतों के माध्यम से निपटाने के बजाय सौहार्दपूर्ण तरीके से हल किया जा सकता था, में मध्यस्थता करने के लिए इन बैठकों में भागीदारी की।

    इस साल अब तक 1333 शिकायतें पहुंची

    इस अवधि के दौरान, 1333 विवादों को सीएलजी के लिए चिह्नित किया गया। सीएलजी को चिन्हित किए गए 1333 मामलों में से परिवार, संपत्ति और सामुदायिक विवादों जैसे 1018 सिविल नेचर के विवादों का निपटारा करना स्पष्ट रूप से हरियाणा पुलिस की पारदर्शी और सार्वजनिक-उन्मुख पुलिस पहल के प्रति जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है। विवादों के निपटारे का ब्यौरा सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि जनवरी से मार्च के बीच सीएलजी की बैठकों में 322, अप्रैल माह में 243, मई में 232 और जून 2022 में 221 विवादों का समाधान आपसी सहमति से किया गया।

    विवादों का निपटारा करने के लिए प्रोत्साहित करना: ओपी सिंह

    ओपी सिंह ने कहा कि सीएलजी के गठन के पीछे मूल उद्देश्य लोगों को बिना किसी मुकद्दमे के स्थानीय स्तर पर अपने छोटे-मोटे विवादों का निपटारा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। चूंकि सीएलजी के सदस्य भी स्थानीय क्षेत्र से होते हैं, इसलिए वे दोनों पक्षों के बीच के मुद्दों से भली भांति परिचित होने के साथ-साथ उनका समाधान करने में भी सहायक होते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here