हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More

    कोंगो नौका हादसे में रवांडा ने 15 शव बरामद किए

    Congo Yachts Accident

    किगाली (एजेंसी)

    कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआर कांगो) की तरफ हुए एक नौका हादसे में रवांडा की किवू झील से रवांडा ने 15 शवों को बरामद किया है। स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। कांगो के प्रशासन ने पुष्टि की है कि पूर्वी क्षेत्र में स्थित दक्षिण किवू प्रांत के किवू झील में नौका पलटने से 104 लोगों की मौत हो गयी है।

    रुबावु जिला उपाध्य महापौर जेनवियर मुरेनजी ने कहा कि रवांडा के किवू झील से 13 महिला और एक बच्चा तथा एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है और रवांडा प्रशासन ने इस संबंध में डीआर कोंगो को जानकारी दी है। डीआर कोंगो के अधिकारयों ने कहा है कि अभी भी कई शव लापता हैं लेकिन इन शवों के मिलने से लापता लोगों की संख्या कम हो गई है।

    उन्होंने कहा कि बरामद किए गए शवों को शनिवार को गोमा के मेयर को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से आगे की सुचना मिलने तक क्षेत्र में मछली पकड़ने और स्वीमिंग करने को मना किया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।