जंतर मंतर पर खुले आसमान के नीचे कांग्रसी सांसदों का धरना जारी

Congress MPs continue to protest under open sky at Jantar Mantar

सांसद व विधायक ने कहा जब तक किसानों की सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक हम जंतर मंतर पर डटे रहेंगे (Congress MPs Protest)

दिल्ली/रविन्द्र रियाज़। केंद्र द्वारा जारी कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसानों का रोष प्रदर्शन अब तेज रफ़्तार पकड़ता जा रहा है। दिल्ली की चारों दिशाओं को जहां किसानों ने पिछले कई दिनों से जाम कर रखे हैं वहीं दिल्ली के जंतर मंतर पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा 4 लेयर की बैरीकटिंग कर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं सरकार और प्रशासन का मकसद है कि किसान किसी भी कीमत पर दिल्ली के भीतर जन्तर मन्त्र पर दाखिल ना हो सके।

पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बावजूद भी पंजाब के कांग्रेसी सियासतदान (Congress MPs Protest) दिल्ली के जंतर मंतर पर बीती रात से खुले आसमान के नीचे केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों को समर्थन देने के लिए डटे हुए हैं। मुख्य रूप से पंजाब के खडूर साहिब से सांसद जसवीर सिंह डिम्पा, लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू व जीरा से विधायक कुलवीर जीरा समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुले आसमान के नीचे धरना प्रदर्शन करते हुए रात गुजारी ।

इसी बीच जब सच कहूं संवाददाता ने सांसद जसबीर सिंह डिमपा से बात करी तो उन्होंने कहा कि यह धरना जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक खुले आसमान के नीचे जारी रहेगा इसी बीच उन्होंने  मोदी सरकार  पर जमकर भड़ास निकाली।  उन्होंने कहा की जब किसानों द्वारा  आज बंद की कॉल की गई थी बावजूद इसके दिल्ली व केंद्र सरकार  की मिलीभगत के कारण  किसानों द्वारा भारत बंद की आवाज को दिल्ली शहर के बाजारों को बन्द ना करवाकर उल्टा किसानों की एकता को दबाने की कोशिश की गई।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से हुई बातचीत में उन्होंने कहा

वहीं जीरा से विधायक से बातचीत हुई तो उन्होंने साफतौर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पर किसानों को ताकत को कमजोर करने का कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपना एड़ी चोटी का जोर लगाले किसान अब पीछे हटने वाले नहीं है। जब उनसे सवाल में ये पूछा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री बीती शाम को जब किसानों के धरने में धरने पर शामिल हुए थे उसके बाद आप नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री को नजरबंद करने का आरोप लगाया गया है। कहीं आपको भी इसका डर है कि जंतर-मंतर पर आपको भी सरकार व प्रशासन द्वारा नजरबंद किया जा सकता है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नाटक बाजी में सबसे माहिर है। उन्होंने कहा कि वे अपने निवास स्थान पर ही अपने परिवार के साथ कैद है उन्होंने कहा कि हमें रत्ती भर भी डर नहीं है।

हम सरेआम दिल्ली की जंतर मंतर के मुख्य द्वार पर  दिन रात धरना लगाकर किसानों का साथ देने के लिए यहां आए हुए हैं। प्रशासन अगर नजर बंद करना चाहे तो हम हरगीज गुरेज नहीं करेंगे जिसने भी हमें पकड़ना है वह जंतर मंतर पर आ जाए। उन्होंने कहा कि हम सबको किसानों के संघर्ष में दलगत की राजनीति छोड़कर एकजुट होकर किसानों का साथ देना चाहिए। आगे सवाल में जब उनसे पूछा गया कि केंद्र दिल्ली सरकार द्वारा कांग्रेस पर किसानों के आंदोलन को हाईजैक करने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह केंद्र और दिल्ली सरकार की  बौखलाहट का नतीजा है उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों का साथ देना तो दूर की बात उनका दुख दर्द समझना भी मुनासिब नहीं समझा। आखिर में उन्होंने कहा कि किसान है तो देश है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।