हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा निगम ने नेहरू...

    निगम ने नेहरू पार्क रोड से हटाया अतिक्रमण, दुकानों के टेंट उखाड़े

    Yamunanagar News
    नेहरू पार्क रोड से अतिक्रमण हटाती निगम व यातायात पुलिस की टीम

    नेहरू पार्क से प्यारा चौक व गोविंदपुरी रोड और सुविधा मॉल तक चला अभियान

    • निगमायुक्त के निर्देशों पर सीएसआई हरजीत के नेतृत्व में की गई कार्रवाई | Yamunanagar News

    यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम ने अभियान चलाया हुआ है। वीरवार को मॉडल टाउन में नेहरू पार्क रोड से निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा सड़क पर लगाए गए टेंट व सामान को हटाया गया। इस दौरान सड़क पर मिला सामान निगम द्वारा जब्त किया गया। इस अभियान में यातायात थाना प्रभारी रामपाल व उनकी टीम ने भी सहयोग किया। Yamunanagar News

    सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को भी सख्त कार्यवाही की गई थी। नगर निगम टीम ने शहीद भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन तक रेलवे रोड के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क पर मिला सामान निगम द्वारा जब्त किया गया। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर सीएसआई सुनील दत्त की अगुवाई में यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी रामपाल व उनकी टीम ने भी निगम की इस कार्रवाई में सहयोग किया।

    निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप | Yamunanagar News

    सीएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा व अतिरिक्त निगम आयुष धीरज कुमार के निदेर्शों पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जोन एक में उनके नेतृत्व में बनी एसआई अमित कांबोज, एसआई प्रदीप दहिया, एएसआई सचिन कांबोज की टीम कार्रवाई कर रही है। वीरवार को उनकी टीम ने नेहरू पार्क रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके लिए उनकी टीम सुबह ट्रैक्टर ट्रॉलियां, अतिक्रमण रिमूवर, बेलदार व सफाई कर्मचारियों के साथ नेहरू पार्क पर पहुंची। टीम ने नेहरू पार्क से सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाना शुरू किया। निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

    दुकानदारों ने दुकानों के आगे रखे सामान को उठाकर अंदर रखना शुरू किया। इस दौरान निगम की टीम को जो सामान दुकान के बाहर व सड़क पर मिला उसे उठाकर निगम के वाहनों में लोड किया। कुछ दुकानदारों द्वारा त्योहारों को लेकर दुकानों के आगे टेंट लगाकर सामान रखा हुआ था। जिसे निगम कर्मियों द्वारा हटाया गया। नगम ने दुकानों के आगे लगे सभी टेंटों को उखाड़ा गया और सड़क किनारों को अतिक्रमण मुक्त बनाया। Yamunanagar News

    सीएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि निगम व यातायात पुलिस की टीम ने नेहरू पार्क से प्यारा चौक, नेहरू पार्क से यमुना क्लब, एसपी आवास व महापौर आवास से होते हुए सुविधा मॉल तक और नेहरू पार्क से गोविंदपुरी रोड तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने दुकानदारों को समझाया कि फुटपाथ व सड़कों पर सामान रखने से रास्ते अवरुद्ध हो जाते है। इससे सड़कों पर जाम लगता है और आमजन को परेशानी होती है। सड़क सुरक्षा व आमजन को सड़कों से निकलने में किसी तरह परेशानी न हो। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– BRICS Summit 2023: चीन सीमा विवाद सुलझाने पर सहमत, लद्दाख में घटेगा तनाव

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here