हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Health Tips: ...

    Health Tips: एक अनोखा पत्ता, जो भोजन को स्वाद भी देता है और शरीर को आरोग्य भी

    Health Tips
    Health Tips: एक अनोखा पत्ता, जो भोजन को स्वाद भी देता है और शरीर को आरोग्य भी

    Health Tips: हमारी भारतीय रसोई में कुछ ऐसी पारंपरिक चीजें शामिल हैं, जो न सिर्फ स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि शरीर को भी संजीवनी शक्ति देती हैं। ऐसी ही एक खास चीज है- मीठा नीम, जिसे आमतौर पर करी पत्ता के नाम से जाना जाता है। नाम भले ही छोटा हो, पर इसका योगदान भारतीय खानपान और स्वास्थ्य दोनों में बहुत बड़ा है। यह एक ऐसा पौधा है, जिसकी हर पत्ती औषधीय गुणों से भरपूर है और स्वाद में भी बेहतरीन।

    स्वाद में कोमल, गुणों में प्रबल

    मीठा नीम का वैज्ञानिक नाम मुराया कोएनिजी है। इसका स्वरूप नीम के पत्तों से मिलता-जुलता है, लेकिन इसका स्वाद नीम की तरह कड़वा नहीं बल्कि सौम्य होता है। यही कारण है कि इसे ‘मीठा नीम’ कहा जाता है। इसके पत्तों को भोजन में तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, विशेषकर दक्षिण भारतीय व्यंजनों में। इडली, डोसा, सांभर, उपमा- किसी भी डिश में करी पत्ता पड़ते ही उसकी सुगंध और स्वाद दोनों में जादू भर जाता है। यह पौधा भारत और श्रीलंका में विशेष रूप से पाया जाता है और भारत के दक्षिणी राज्यों में तो यह लगभग हर घर में उगाया जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 2 से 4 मीटर तक होती है और इसे बीज या पौधों के जरिए आसानी से बगीचे या गमले में उगाया जा सकता है।

    सेहत का प्राकृतिक संरक्षक | Health Tips

    आयुर्वेद में मीठा नीम एक शक्तिशाली औषधि के रूप में जाना जाता है। इसमें मौजूद तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, विटामिन-बी2, बी6 और बी12 शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करते हैं। आयुवेर्दाचार्य डॉ. कुणाल बताते हैं कि करी पत्ते के नियमित सेवन से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अनिद्रा और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है। मीठा नीम पाचन क्रिया को सुचारु बनाता है और इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को अचानक बढ़ने से रोकता है।

    एनआईएच (नेशनल इंस्टिट्यूट आॅफ हेल्थ) की रिपोर्ट के मुताबिक, करी पत्ते में एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड और फेनोलिक यौगिक पाए जाते हैं, जो ट्यूमर कोशिकाओं को नष्ट करने की क्षमता रखते हैं। यह हृदय रोगियों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को घटाता है। Health Tips

    कैंसर से लेकर आंखों की सेहत तक

    करी पत्ता सिर्फ आम बीमारियों से ही नहीं, बल्कि गंभीर रोगों जैसे ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ों के कैंसर से भी लड़ने में कारगर माना जाता है। इसके साथ ही यह आंखों की रोशनी के लिए भी लाभदायक है। इसमें मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट तत्व आंखों की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं।

    भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला

    आज जब हम फास्ट फूड और कृत्रिम स्वादों के युग में जी रहे हैं, करी पत्ता जैसे प्राकृतिक और पारंपरिक तत्वों की ओर लौटना बेहद जरूरी हो गया है। यह सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की जीवन शैली और उनके स्वास्थ्य रहस्यों की एक झलक है। मीठा नीम एक ऐसा पत्ता है, जो हमारी थाली को सिर्फ महकाता नहीं, हमारी सेहत को भी मजबूती देता है। मीठा नीम यानी करी पत्ता, भारतीय किचन में छुपा हुआ एक खजाना है, जिसे अगर सही तरीके से अपने भोजन और जीवन में शामिल किया जाए तो यह कई बीमारियों से बचाव के साथ एक बेहतर स्वास्थ्य की ओर कदम बन सकता है। Health Tips

    यह भी पढ़ें:– Toll Plaza News: इस हाईवे से हटाया जाएगा टोल प्लाजा, फ्री में गुजरेंगे वाहन, सरकार से मिली मंजूरी