हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अम्बाला : ट्र...

    अम्बाला : ट्रेन से गिरे चाचा-भतीजे की मौत

    Suicide

    अम्बाला(सच कहूँ न्यूज)। ट्रेन से गिरकर चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैथल निवासी 50 वर्षीय रणधीर व उसका भतीजा 47 वर्षीय मनखूल ट्रेन से जालंधर जा रहे थे। अंबाला शहर स्टेशन के पास अचानक मनखूल ट्रेन से गिर पड़ा। उसे बचाते हुए रणधीर भी ट्रेन से नीचे गिर गए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    पहचान पत्र मिलने से हुई पहचान

    सूचना मिलते ही शहर स्टेशन से जीआरपी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, उनके पास से मौजूद पहचान पत्र मिलने से दोनों की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। दोपहर बाद मृतक के परिजन अंबाला पहुंचे तथा शव की शिनाख्त की।

    चाचा-भतीजे की मौत के बाद उनके गांव में भी मातम का माहौल है। रणधीर की मौत के मामले में एएसआई कुलदीप सिंह व मनखूल मामले में विलायती राम जांच कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार रणधीर का बेटा सेना में जालंधर में तैनात है और दोनों उसे सामान देने के लिए जा रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया। इसी प्रकार अंबाला शहर के बंद फाटक के नजदीक एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।