हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दीपिका ने स्व...

    दीपिका ने स्वर्ण व चिराग कांस्य पदक पर किया कब्जा

    Kharkhoda
    Kharkhoda: दीपिका ने स्वर्ण व चिराग कांस्य पदक पर किया कब्जा

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda: जयपुर में आयोजित सीनियर नेशनल वूशु चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों दीपिका और चिराग ने पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। दीपिका ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक व चिराग ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

    पदक विजेता खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर विधायक पवन खरखौदा, बीईओ प्रदीप राठी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया, प्रिंसिपल दया दहिया, एकेडमी निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, सोमबीर आर्य व वूशु कोच विनोद गुलिया ने विजेता खिलाड़ियों का फूल मालाओं से सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रताप स्कूल के खिलाड़ी निरंतर इंटरनेशन व नेशनल लेवल पर पदक जीतकर देश, प्रदेश व हमारे क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल जीवन का एक आधार है इसलिए प्रत्येक छात्र को किसी ने किसी खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए। खेलों से मनुष्य को हर प्रकार की ऊर्जा मिलती है। Kharkhoda

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways: दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन को लेकर आई ये बड़ी अपडेट!