हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश पंद्रह देशों ...

    पंद्रह देशों के राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर के दौरे पर

    Jammu and Kashmir
    Jammu and Kashmir पंद्रह देशों के राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर के दौरे पर

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लगभग 15 देशों के राजनयिकों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए आज हो रहे दूसरे चरण के मतदान के अवलोकन के लिए केंद्र शासित प्रदेश के दौरे पर हैं। सूत्रों ने यहां बताया कि 15 देशों के वरिष्ठ राजनयिकों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मौजूदा विधानसभा चुनावों को देखने के लिए जम्मू कश्मीर की यात्रा कर रहा है। इन देशों में अमेरिका, मैक्सिको, गुयाना, दक्षिण कोरिया, सोमालिया, पनामा, सिंगापुर, नाइजीरिया, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, तंजानिया, रवांडा, अल्जीरिया और फिलीपींस शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार नयी दिल्ली स्थित इन देशों के दूतावासों का प्रतिनिधित्व उनके चार्ज डि अफेयर्स या डिप्टी चीफ आॅफ मिशन द्वारा किया जा रहा है। अन्य का प्रतिनिधित्व मिनिस्टर-काउंसिलर स्तर के राजनयिकों द्वारा किया जा रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here