हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी युवाओं को अंग...

    युवाओं को अंग्रेजी बोलने के लिए मुफ़्त कोर्स कराएगी दिल्ली सरकार

    Arvind Kejriwal
    Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल से बाहर आए केजरीवाल, कर सकेंगे प्रचार

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राजधानी में 16 साल के किशोर से लेकर 35 वर्ष तक का हर युवा अब फरार्टेदार अंग्रेजी बोल सकेगा क्योंकि दिल्ली सरकार नि:शुल्क ‘स्पोकन इंग्लिश कोर्स’ शुरू करने जा रही है। केजरीवाल ने बताया कि यह कोर्स पूरी तरह से नि:शुल्क है, लेकिन शुरू में 950 रुपए सिक्योरिटी के तौर पर लिया जाएगा, ताकि ऐसा न हो कि एडमिशन लेने वाले किशोर और युवा इस कोर्स को गंभीरता से न लें। जो कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे और उनकी उपस्थिति पूरी होगी, उनको 950 रुपए वापस कर दिए जाएंगे।

    हम मैक्समिलन और वर्ड्स वर्थ के साथ टाई-अप कर रहे हैं और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पूरे कोर्स का आकलन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंग्लिश का बेसिक ज्ञान रखने वाले आठवीं पास 16 साल के किशोर से लेकर 35 वर्ष तक के युवा इसमें एडमिशन ले सकेंगे और जो नौकरी कर रहे हैं, वे इवनिंग या वीकेंड में कोर्स कर सकेंगे। हम पहले साल फेज वन में एक लाख पात्र किशोरों और युवाओं को स्पोकन इंग्लिश की ट्रेनिंग देंगे और इसके लिए पूरी दिल्ली में 50 सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि किस तरह से गरीबों, लोअर मिडिल क्लास और कई मिडिल क्लास के किशोरों और युवाओं का हाथ इंग्लिश में तंग रहता है और वो अंग्रेजी ठीक से बोल नहीं पाते हैं। इस वजह से उनको अच्छी नौकरी मिलने में दिक्कत होती है, इनको इस कोर्स से बहुत लाभ होगा।

    दिल्ली के अंदर शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त क्रांति हुई

    केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन कर आज कहा कि हम देखते हैं कि किस तरह से गरीबों, मध्यम वर्ग और कई मिडिल क्लास के किशोरों और युवाओं का हाथ अंग्रेजी में तंग होता है। वे अंग्रेजी ठीक से बोल नहीं पाते हैं। इस वजह से 16 साल के किशोर से लेकर 35 वर्ष तक का युवा अपनी जिंदगी में पीछे रह जाते हैं। उनको नौकरी मिलने में दिक्कत होती है। उनकी कम्युनिकेशंस स्किल्स कमजोर हो जाती है। दिल्ली के अंदर शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त क्रांति हुई है। सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चों को अब शानदार शिक्षा मिलने लगी है।

    हम नहीं चाहते हैं कि जिन बच्चों के पास सारी सुविधाएं हैं, उन बच्चों से किसी भी हाल में हमारे बच्चे किसी भी क्षेत्र में कमजोर हों। इसलिए दिल्ली सरकार ने 16 साल के किशोर से लेकर 35 वर्ष तक के जिन युवाओं की अंग्रेजी कमजोर है, उनके लिए स्पोकन इंग्लिश का कार्यक्रम लेकर आई है। हम उनकी अंग्रेजी अच्छी करेंगे, उनको अच्छा अंग्रेजी बोलना सिखाएंगे और उनकी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here