हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश दिल्ली सरकार ...

    दिल्ली सरकार की शराब नीति के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकतार्ओं ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकतार्ओं ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर भी धरना दिया। पुलिस ने इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों में बिठा कर अपने साथ ले गयी। पुलिस हिरासत में ले जाए गए लोगों में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी थे। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार द्वारा दिल्ली में पिछले साल शराब के ठेके आवंटित करने में दिल्ली आबकारी अधिनियम 2009 के उल्लंघन की रिपोर्ट है। मुख्य सचिव द्वारा हाल ही में प्रस्तुत इस रिपोर्ट पर सीबीआई जांच की उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के सिफारिश के एक दिन बाद भाजपा ने यह प्रदर्शन किया। उप मुख्यमंत्री सिसोदिया के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकतार्ओं ने वहां दिल्ली पुलिस द्वारा लगायी गयी बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। वहां पुलिस ने कई लोगों हिरासत में लिया और उन्हें बस में बिठाकर अपने साथ ले गए।

    पुलिस ने लोगों को लिया हिरासत में

    प्रदर्शनकारी तख्तियां और पार्टी के झंडे उठा कर दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पार्टी ने दिल्ली के एक दिन बाद भगवा पार्टी ने आप नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के नेताओं ने कहा सिसोदिया ने शराब की दुकानों के लाइसेंस देने में निजी कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाए हैं। दिल्ली सरकार ने पिछले साल नवंबर में आबकारी नीति पेश की थी, तब से भाजपा नीति को वापस लेने की मांग कर रही है और आरोप लगाया है कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में शराब को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि उनके खिलाफ उठाया जा रहा मामला असत्य और फर्जी है तथा उसमें कोई सच्चाई नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here